कानपुर एकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे एकाउंटर ढेर

0
170
विकास दुबे पुलिस एकाउंटर में मारा गया
विकास दुबे पुलिस एकाउंटर में मारा गया

नई दिल्ली/आशीष भट्ट। कानपुर एकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे एकाउंटर में मारा गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लेकर आ रही उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ​गाडियों में से एक कार पलट गई. इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश थी उसके बाद पु्लिस ने एकाउंटर कर विकास दुबे का मार गिराया.

ये भी पढ़ें मोस्टवांटेड विकास दुबे का हुआ एनकाउंटर, मारा गया विकास दुबे

आपको बता दें कि विकास दुबे कई दिनों से गायब था यूपी पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें विकास दुबे की तलाश में थी विकास दुबे को कल उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था.

कानपुर पश्चिम के एसपी ने बताया कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की थी.

ये भी पढ़ें गाड़ी पलटने पर हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here