नई दिल्ली/आर्ची तिवारी। उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर में रात 1 बजे के दौरान शिवराजपुर में एसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। गुरुवार की रात से ही कानपुर के चौबेपुर में डिकरू गांव के आसपास अपराधी विकास दुबे जो पहले से 60 से ज्यादा आपराधिक मामलों में दोषी है पकड़ने की जद्दोजहद में लगी हुई थी।
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस कल रात से ही विकास दुबे के पीछे गिरफ्तार करने को भाग रही थी। इसी दौरान एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों की झड़प उन गुंडों से हुई और गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पत्थरों के पीछे से खुद को बचाने की कोशिश की मगर कुछ चूक के कारण 8 पुलिसकर्मी मारे गए।
मौके पर डीजीपी, एसपी और अन्य अधिकारियों ने वारदात का जायजा लिया। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों की शहादत पर शोक व्यक्त किया, और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही और परिवारजनों को सांत्वना भी दी।