जम्मू कश्मीर: पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू बने CAG, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

0
281
Pratibimb news

नई दिल्ली/आर्ची तिवारी। जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू कोर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाने से पूर्व जीसी मुर्मू का जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार किया था।

ये भी पढ़ें भारत में कोरोना ने लिया विकराल रूप, एक ही दिन में आए 61 हज़ार से ज्यादा मामले

आपको बता दें कि 5 अगस्त को जीसी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। सूत्रों के मुताबिक वे राज्य सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के कामों से संतुष्ट नहीं थे। जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जीसी मुर्मू का जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारों में आग सी लग गई, क्योंकि 5 अगस्त के ही दिन कश्मीर में धारा 370 हटने की वर्षगांठ थी। जिसके बाद सियासतकारों ने आरोप प्रत्यारोप का जमकर खेल खेला।

ये भी पढ़ें केरल विमान हादसे में सरकार का मरहम, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये

वहीं, केंद्र सरकार व जम्मू कश्मीर सरकार ने दंगा व आतंकी हमलों को देखते हुए 4 अगस्त से 5 अगस्त की रात तक जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया था। इस घटना से कुछ दिन पहले रॉ की रिपोर्ट ने भी यह दावा किया कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर, दिल्ली या अयोध्या में आतंकी हमले हो सकते हैं क्योंकि 5 अगस्त को ही अयोध्या में भी राम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ था। जिसको लेकर दंगे वह आतंकी हमले होने के आशंका थी।

ये भी पढ़ें केरल में विमान हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जीसी मुर्मू को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का पद छोड़ने के बाद उनकी जगह पूर्व रेल मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने दूसरे दिन से ही शपथ लेकर राज्य का कार्यभार संभाल लिया। और आज 8 अगस्त शनिवार को जीसी मुर्मू को भी CAG के पद पर स्थापित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here