भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाला पांचवां देश बना.

0
238
Corona infection spreading rapidly in India due to this

नई दिल्ली/काजल गुप्ता। भारत में लगातार छठे दिन बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,500 से अधिक मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है।

1,33,632 एक्टिव मरीजों की संख्या

भारत में पहली बार कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक्टिव मरीजों से ज्यादा पहुंची है। देश में दरअसल अब एक्टिव मरीजों की संख्या 133632 हो गई है जबकि 135205 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है।

देशभर में अब तक 7,745 लोगों की हुई मौत 

अभी तक इस संक्रामक रोग से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई। इस बीमारी के कारण जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। बुधवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के कुल 9,985 नए मामले सामने आए।

सबसे अधिक 90,787 मामले महाराष्ट्र में

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 90,787 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 34,914, दिल्ली में 31,309, गुजरात में 21,014, उत्तर प्रदेश में 11,335, राजस्थान में 11,245 और मध्य प्रदेश में 9,849 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 8,985, कर्नाटक में 5,921, बिहार में 5,459 और हरियाणा में 5,209 हो गए। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,070, जम्मू कश्मीर में 4,346, तेलंगाना में 3,920 और ओडिशा में 3,140 हो गए हैं। असम में अब तक कोरोना वायरस के 2,937 जबकि पंजाब में 2,719 मामले सामने आए हैं। केरल में कुल 2,096 और उत्तराखंड में 1,537 लोग संक्रमित पाए गए हैं। झारखंड में संक्रमण के 1,411 जबकि छत्तीसगढ़ में 1,240, त्रिपुरा में 864, हिमाचल प्रदेश में 445, गोवा में 359 और चंडीगढ़ में 323 मामले सामने आए हैं। मणिपुर में इस संक्रामक रोग के अब तक 304, पुडुचेरी और नगालैंड में 127-127 मामलों की पुष्टि हुई है। लद्दाख में कोविड-19 के 108, मिजोरम में 88, अरुणाचल प्रदेश में 57, मेघालय में 43 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33, दादर और नागर हवेली में 22 और सिक्किम में 13 मरीज सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 9,227 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here